Written and composed by Madhu Dhandhania
तू मेरा नंदलाला, तू मेरा गोपाला,
चन्द्रसलोना राजदूलारा मेरा कृष्णआ प्यारा
घिर घिर आयी निंदिया रानी, तू क्यूँ चाँद को ताक़े?
दाऊ भी सो गए, बाबा भी सो गए, तू क्यूँ अब तक जागे?
बंद कर आँखें, निंदिया झांकें, सपने देखे राहें
निंदिया में सपने, सपनों में परियां, उनकी अनोखी बातें,
जल्दी से सोजा, सपनों में खोजा, मिलके पारी से आतें
पंख लगाना, उड कर जाना, कर बदल से बातें
मीठी मीठी निंदिया, मीठे मीठे सपने, तेरा जी बहलाते
परियां रानी, चंदा मामा, कितने खिलोने लाते
भूल न जाना, जल्दी आना, माँ तेरी राह निंहआरे
Tuesday, February 9, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)